ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों भी इन इलाकों में बाघों ने किसानों पर हमला कर तीन लोगों को घायल किया था। अब ग्रामीण समूह बनाकर या चार पहिया वाहनों से खेतों की रखवाली कर रहे हैं।
धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर और तिरमुहानी गांव के आसपास इन दिनों बाघों की दहशत बढ़ गई है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हरखापुर गांव निवासी खोजे खां खेत की रखवाली के लिए कार से गए थे। उसी दौरान सड़क किनारे गन्ने के खेत में दो बाघ एक मवेशी का शिकार करते दिखे।
विज्ञापन
वाहन की आवाज सुनते ही एक बाघ अचानक कार की ओर झपटा। बाघ को अपनी ओर दौड़ता देख खोजे खां घबराकर कार सहित गांव की ओर भाग निकले, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों भी इन इलाकों में बाघों ने किसानों पर हमला कर तीन लोगों को घायल किया था। अब ग्रामीण समूह बनाकर या चार पहिया वाहनों से खेतों की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
लगातार बाघ की सक्रियता से गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने कोई उपाय न किया तो ये बाघ आदमखोर बन सकते हैं।