फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत गई महिला पर बाघ ने किया हमला... ग्रामीणों ने बचाई जान, एक घंटे तक दहाड़ता रहा आदमखोर

Fri, 24 Oct 2025 03:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में खेत गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसकी जान बचाई और अस्पताल पहुंचाया। उधर, आदमखोर बाघ एक घंटे तक वहीं खेत में दहाड़ता रहा। 
विज्ञापन
खेत में बाघ (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में शुक्रवार की सुबह बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। चीख सुनकर भागे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला की जान तो बचाई। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी लेकर गए। हालत नाजुक होने पर उसे वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, बाघ एक घंटे तक खेत में दहाड़ता रहा। 

विज्ञापन


घटना धर्मापुर रेंज के हरखापुर तिरमुहानी गांव की है। गांव निवासी कुरेशा बानो (40) पत्नी निजामुद्दीन सुबह गांव किनारे खेत में मवेशियों का गोबर इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और शोर मचाने लगे। भीड़ देखकर बाघ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर चला गया।

ग्रामीणों ने घायल महिला को किसी तरह बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। भर्ती महिला की हालत काफी नाजुक है। गांव के लोगों ने बताया कि हमले के बाद एक घंटे तक बाघ खेत में इधर उधर घूमता रहा और दहाड़ता रहा। उसकी दहाड़ से गांव में दहशत का माहौल रहा।

एक महीने में तीसरी बार किया हमला

ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने में बाघ का यह तीसरा हमला है। करीब 20 दिन पहले इसी इलाके में एक युवक को अपना शिकार बनाया था। पिछले हफ्ते खेत गए दो किसानों पर भी हमला किया था। बाघ के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अब समूह में ही खेत और जंगल की ओर निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें