फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ठगों ने जमीन के नाम पर ग्यारह लाख हड़पे

Mon, 09 Sep 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर ठगों ने एक व्यक्ति से ग्यारह लाख रुपये ले लिए और जमीन दूसरे को बेच दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार केवानागंज निवासी अमित अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ-बहराइच हाईवे पर पांच बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ था। बख्शीपुरा निवासी सलीम हैदर ने 15 लाख रुपये में सौदा तय कर नवंबर 2022 में पांच लाख, दूसरी बार में चार लाख और उनके पार्टनर सलमान ने दो लाख रुपये ले लिए। फिर दुबई जाने की बात कहकर बैनामा टरकाते रहे।

जानकारी करने पर पता चला कि उस जमीन के तीन साझेदार वहीद, सलमान और फैसल भी हैं। उक्त लोगों से संपर्क करने पर सभी ने सलीम के विदेश से लौटकर आने पर बैनामा करने की बात कही लेकिन साझेदारों ने जमीन दूसरे को बेच दी। नगर कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें