फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: क्रिकेट टूर्नामेंट में हजारीपुरवा और शंकरपुर की रोमांचक जीत

Fri, 30 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। रिसिया के रेलवे मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार रात दो मैच खेले गए। इन मुकाबलों में हजारीपुरवा और शंकरपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में मोहम्मदनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, हजारीपुरवा के गेंदबाजों के सामने मोहम्मदनगर की पूरी मात्र 28 रन पर सिमट गई। जवाब में हजारीपुरवा की टीम ने छह विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरा मुकाबला कम स्कोर वाला लेकिन रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए शंकरपुर की टीम ने 36 रन बनाए। छोटा लक्ष्य होने के बावजूद किशुनपुर की टीम दबाव नहीं झेल पाई और पूरी टीम केवल 19 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह शंकरपुर ने यह मैच अपने नाम किया। इस अवसर पर आयोजक हलीम अहमद, प्रभात गुप्ता, मेराज अहमद, अमित शर्मा और सुनील गुप्ता सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें