फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रुपईडीहा में तीन ट्रांसफार्मर खराब, लोग परेशान

Wed, 16 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटौती और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन



नामित सभासद रतन अग्रवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब हैं। इनमें एक धर्मशाला के पास, दूसरा हनुमान सरोवर के निकट और तीसरा केवलपुर मोड़ के पास लगा है। इन ट्रांसफार्मरों के खराब होने से प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बनाए रखने के लिए ट्रॉली ट्रांसफार्मर का सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए तो विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है।


उपभोक्ताओं का आरोप है कि संबंधित अवर अभियंता अजय कुमार का मोबाइल नंबर अक्सर स्विच ऑफ मिलता है और फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो पाता। एसडीओ नानपारा और अधिशासी अभियंता नितिन कुमार से भी विद्युत आपूर्ति की स्थिति जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन



भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, सभासद राजकुमार गुप्ता, पार्वती देवी, काली प्रसाद गुप्ता, रजा इमाम रिजवी, मनोज प्रजापति, नरेंद्र मद्धेशिया, देशराज वर्मा और ध्रुवराज वर्मा समेत अन्य लोगों ने विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें