फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घड़ियाल सेंटर के पास विचरण करते मिले तीन बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के घड़ियाल सेंटर के निकट तीन बाघ आराम से विचरण करते दिखे। वहां मौजूद लोगों ने बाघ का वीडियो बनाना शुरू किया। लेकिन बाघों की दहाड़ से वीडियो बना रहे लोग सहम गए। कतर्निया के पूर्व डीएफओ ने बाघों की संख्या को देखते हुए ट्विटर पर पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इस समय पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से बंद है। ऐसे में जंगल भ्रमण के लिए पर्यटक नहीं जा पा रहे हैं। पर्यटकों के प्रवेश न करने से जंगल में काफी शांति है। शांति मुद्रा में बाघ और तेंदुए काफी संख्या में बाहर निकल रहे हैं। रविवार को नर और मादा तेंदुआ कतर्निया में सड़क मार्ग से गुजर रहे थे।
वहीं कतर्नियाघाट रेंज में घड़ियाल सेंटर है। घड़ियाल सेंटर के निकट स्थित नावघाट और ट्री हट के बीच से बाघ चक्कर लगाते दिखे। वहां निजी भ्रमण पर गए लोगों ने वीडियो बनाया। लेकिन बाघ की दहाड़ से वीडियो बना रहे लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि लगभग चार से पांच मिनट तक बाघ टहलते रहे। बाघों की संख्या और शांति माहौल में विचरण को कतर्निया के पूर्व डीएफओ रमेश पांडेय ने भी अपने ट्विटर से साझा किया है। तीन बाघों को एकसाथ देखकर इनकी संख्या में इजाफा होने की भी संभावना जताई जा रही है। वीडियो बना रहे लोगों के मुताबिक तीन से चार की संख्या में बाघ विचरण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें