फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की कटान रोकने को बनेंगे तीन स्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घाघरा (सरयू) की कटान को रोकने के लिए शासन को बेलहा-बेहरौली तटबंध पर तीन स्पर के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 13.36 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। तीनों स्पर का निर्माण होने से बेलहा-बेहरौली तटबंध की सुरक्षा और भी मजबूत हो जाएगी। सरयू ड्रेनेज खंड ने बजट मिलने के बाद निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। बरसात से पहले ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा (सरयू) नदी की तबाही को रोकने के लिए करीब 65 किलोमीटर लंबे बेलहा-बेहरौली तटबंध का निर्माण कराया गया था। तटबंध की सुरक्षा को देखते हुए सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम की ओर से तीन स्थानों पर स्पर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बेलहा-बेहरौली तटबंध के बाएं तट पर 51.100 किलोमीटर, 52.50 किलोमीटर और 53 किलोमीटर पर स्पर का निर्माण कराया जाना था।
निर्माण के लिए सरयू ड्रेनेज खंड ने 4.77 करोड़ का बजट मांगा था। जबकि स्पर के निर्माण में लगने वाली पत्थर की आपूर्ति के लिए 8.57 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई थी। शासन की ओर से निर्माण कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि तटबंध पर स्पर का निर्माण होने से नदी की कटान से तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। सरकार की ओर से निर्माण कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। बरसात से पहले स्पर के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर से आएंगे पत्थर
स्पर के निर्माण में लगने वाले पत्थर मिर्जापुर से मंगाए जाएंगे। मिर्जापुर के बोल्डर, पत्थरों के लिए एक मानक भी निर्धारित किया गया है। एक्सईएन ने बताया कि प्रत्येक बोल्डर का वजन 40 से 60 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य रहेगा।
सुरक्षित हो जाएगा तटबंध
घाघरा (सरयू) जब उफान पर होती है तो उसका बहाव भी काफी तेज होता है। मई-जून से शुरू होने वाली बरसात के बाद आए दिन कई स्थानों पर तटबंध के कमजोर होने के कारण पानी के थपेड़े उसे और भी कमजोर करने की कोशिश करते हैं। स्पर का निर्माण होने से तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें