फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाघ के हमले में तीन लोग जख्मी

विज्ञापन
पचकपरी में बाघ के हमले के बाद मौके पर निरीक्षण करते डीएफओ व अन्य।    -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के पचपकरी वार्ड में बुधवार सुबह बाघ के हमले से दहशत फैल गई। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा भेजा गया। वन विभाग, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पचपकरी वार्ड में अचानक बाघ ने 300 मीटर के अंदर ही तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में राधे वर्मा पुत्र परशुराम वर्मा (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और मुंह पर गहरे जख्म हुए हैं।



वहीं संजना (12) पुत्री हंसराम सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी झाड़ियों से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ पर गहरे घाव आए हैं।



वहीं मिहींपुरवा थाना क्षेत्र के रंजीतबोझा निवासी अंकित (23) पुत्र धनीराम भी बाघ के हमले में घायल हो गए। उनके सिर पर गहरे जख्म हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चर्दा रेफर किया गया है। डीएफओ डॉ. राम सिंह यादव ने बाघ के हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएफओ डॉ. राम सिंह यादव ने बाघ के हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें