फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसों में तीन लोग घायल

Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मुर्तिहा क्षेत्र के लाल बोझा निवासी ओम प्रकाश पाल बाइक से हरखापुर जा रहे थे। इस दौरान शिवशंकर इंटर कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मोतीपुर में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, गोंडा जिले के करनैलगंज के नकहरा निवासी राजेश निषाद अपने भाई यज्ञवीर उर्फ सचिन के साथ कार से महादेवा गए थे। जहां से बुधवार की रात घर लौटते समय जरवल रोड क्षेत्र में झुकिया के पास तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में राजेश व यज्ञवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोेनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि राजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें