फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में व्यवसायी सहित तीन की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बाबर। - फोटो : सड़क हादसे में घायल बाबर।
विज्ञापन
बाबागंज/पयागपुर। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत हो गई। सुबह मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौटते समय हादसा हुआ।इसी तरह पयागपुर में हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य हादसों में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बाबाकुट्टी गांव निवासी मोबीन (50) टेंट हाउस का काम करते थे। वह मंगलवार सुबह छह बजे मस्जिद में नमाज पढ़कर पैदल घर लौट रहे थे। वह नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी नानपारा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद रोडवेज चालक बस लेकर भाग निकला।
उधर, पयागपुर के पकड़ीकला गांव निवासी बदलूराम (47) सोमवार शाम कुछ आवश्यक प्रपत्र फोटो स्टेट कराने के लिए बाइक से शिवदहा बाजार गए थे। शिवदहा के निकट पहुंचने पर किसी वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

इसी तरह पयागपुर के ही पंडितपुरवा निवासी आरओ प्लांट के कर्मचारी शंकर (35) सोमवार देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पैंतोरा चौराहे के निकट अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। परिजनों ने पुलिस की सहायता से उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


-इनसेट-
मार्ग दुर्घटनाओं में ये हुए घायल

बहराइच। रिसिया निवासी सोनी (30) अपने दो बेटों बाबर (7) व अनस (8) के साथ दो दिन पूर्व कैसरगंज स्थित रिश्तेदारी में गई थीं। मंगलवार को वह ई रिक्शा से घर लौट रही थीं।झिंगहाघाट के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सोनी व उनके दोनों बेटे घायल हो गए। इसी तरह, कोतवाली देहात अंतर्गत उन्नैसा निवासी अश्वनी वर्मा (45) अपने साथी ददुली कश्यप (40) के साथ बाइक से सोमवार रात चिलवरिया से लौट रहे थे। उन्नैसा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। उधर, नगर के रोडवेज बस स्टैंड के समीप सोमवार देर रात दो बाइक सवारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में कुलदीप (18) निवासी निवासी मोहल्ला काजीपुरा, शनि निषाद (14) निवासी गुल्लाबीर कॉलोनी, थाना दरगाह व मुस्तफा उमर (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें