फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन पैथोलॉजी सेंटर व दो निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
मटेरा में हॉ​स्पिटल का निरीक्षण करते सीएमओ।
विज्ञापन
बहराइच। मानक विहीन व नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी सेंटरों पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को सीएमओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच टीम ने मटेरा कस्बे में संचालित हो रहे निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। जांच में मानक विहीन चलते मिले तीन पैथोलॉजी सेंटरों व दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से मटेरा कस्बे में मानकों को दरकिनार कर पैथोलॉजी सेंटर व निजी अस्पतालों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में बृहस्पतिवार को कस्बे में अभियान चलाकर जांच की गई है। जांच के दौरान साहू क्लीनिक व उमर क्लीनिक के संचालन में अनियमितता मिलने पर इन्हें सील कर दिया गया। इसी के साथ मानकों को दरकिनार कर संचालित हो रही चरक पैथोलॉजी व शंकर चौराहे पर संचालित हो रही डिजिटल वर्ल्ड पैथोलॉजी भी सील कर दिया गया, जबकि नवोदय हॉस्पिटल को अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें