बौंडी। भेड़ियों के हमलों में बुजुर्ग दंपती की मौत के साथ ही तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इनमें ग्राम पंचायत बहोरवा नौबस्ता में राधा देवी (50) मंगलवार दोपहर चारपाई पर लेटी थीं। अचानक भेड़िये ने उनपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर भेड़िया गन्ने के खेत में भाग गया। भिरगू पुरवा निवासी भानमति (60) शाम को घर के बाहर बैठी थीं। गन्ने के खेत से निकला भेड़िये उनपर झपट पड़ा।
बंगलाकटाव गांव निवासी राजीव (30) मंगलवार शाम को घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान भेडिये ने उनका पैर नोच लिया। सभी को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार अनिल प्रकाश शुक्ला, लेखपाल आनंद सिंह पंवार और वन दरोगा ने मौके पर पहुंचकर सभी का हाल जाना।