फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

Mon, 20 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। सड़क हादसों में रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन



सीतापुर जिले के सदरपुर निवासी जितेंद्र (40) अपने भांजे साकेत (12) के साथ बाइक से किसी काम से रेउसा जा रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेउसा चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप से उन्हें टक्कर लग गई, जिससे मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच लाए। यहां इमर्जेंसी में इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल साकेत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



मिहींपुरवा के बरुहा गांव निवासी नाकुन यादव (25) रविवार दोपहर बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। बनघुसरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी मोतीपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


उधर, चिलवरिया के पास भगहरिया गांव निवासी शुभम (21) को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल शुभम को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं बहराइच से लखनऊ जा रही एक कार साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में जरवलरोड के कटी चौराहा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जो हादसे के बाद चले गए। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसके चलते सभी के सिर में ही गंभीर चोट आई। पुलिस के मुताबिक अगर सभी हेलमेट पहने होते, तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें