फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसों में तीन की मौत, चाचा-भतीजा घायल

Fri, 09 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विजय कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगोंं की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालापुर निवासी विजय कुमार (35) बुधवार को बाइक से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कोड़रीताल गांव गए थे। वहां से रात में वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय को परिजनोंं ने पीएचसी पहुंचकट्टा पहुंचाया। वहां से चिकित्सकोंं ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई संतोष ने बताया कि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। थाने में तहरीर दी है।
वहीं इकौना के टिड़ियवना निवासी दिनेश कुमार (34) बुधवार की रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने सिरसिया गए थे। वहां से वापस लौटते समय बाइक के सामने आए सांड़ से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल दिनेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


अचानक दब गई डिस्क ब्रेक, बाइक पलटी
हुजूरपुर। पयागपुर क्षेत्र के झाला तरहर निवासी अमरेश (25) बुधवार की देर रात हुजूरपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इस दौरान पयागपुर-हुजूरपुर मार्ग स्थित पीएचसी हुजूरपुर के पास उनकी बाइक की डिस्क ब्रेक दब गई और बाइक पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरेश को इलाज के लिए सीएचसी चिरैयाटांड़ पंहुचाया गया। वहां से चिकित्सकोंं ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकोंं ने उन्हेंं ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह अमरेश की मौत हो गई। अमरेश अपने पीछे पत्नी गुड़िया व बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं।

बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे घायल
फखरपुर। बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात 8:30 बजे कुंडासर के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में कैसरगंज के देवलखा निवासी प्रदीप गुप्ता (45) व संदीप गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकोंं ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें