फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रेलर व बस में भिड़ंत तीन घायल, एक गंभीर

Wed, 13 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर लालबोझा पुल पर हुए सड़क हादसे के बा​द क्षतिग्रस्त वाहन को हटाती क्रेन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नानपारा–लखीमपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह रायबोझा पुल के पास ट्रेलर और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में पुलिस और क्रेन संचालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जाम के चलते वाहनों में सवार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जब सामान से लदा ट्रेलर रायबोझा पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही खाली बस संख्या यूपी 65 बीटी 7171 से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए।
हादसे में ट्रेलर चालक आजमगढ़ के माहुल निवासी गुड्डू (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी मिहींपुरवा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल पर ही फंस गए, जिससे नानपारा–लखीमपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर और बस को किनारे हटवाकर रास्ता साफ कराया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पुल पर गलत साइड से ओवरटेक करने का कारण पता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें