फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार के हमले में तीन घायल, ग्रामीणों ने मार डाला

Mon, 06 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 फखरपुर के शरदपारा में ग्रामीणों द्वारा मारा गया सियार।   -संवाद
विज्ञापन
फखरपुर। क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार रात और रविवार सुबह सियार के हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। हमलों से ग्रामीणों में भेड़िये की दहशत फैल गई। रविवार सुबह सियार ने जब युवक पर हमला किया तो ग्रामीणों ने घेरकर उसे मार डाला।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत शरदपारा के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात मजरा कोठार निवासी शांति देवी और गडेरियन पुरवा की शिवरानी पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भेड़िये के आने की अफवाह फैल गई। ग्रामीण रातभर सतर्क रहे और लाठी लेकर पहरा देते रहे।


रविवार सुबह भिलोरा काजी गांव के ननकू पर सियार ने फिर हमला कर दिया। ननकू की चीख सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और सियार को घेरकर मार डाला। सियार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कैसरगंज के डिप्टी रेंजर अहमद हसन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर वन बीट प्रभारी जुबैर अहमद को मौके पर भेजा गया था। सियार के हमले में दो महिलाओं के शनिवार रात में घायल होने और एक ग्रामीण के रविवार सुबह जख्मी होने का पता चला है। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



रामगांव के टेड़वा कोटिया गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने एक सियार को भेड़िया समझकर पीटकर मारडाला था, जबकि भिलोरा काजी गांव में भी एक सियार रविवार सुबह मारा गया है। दोनों के शव को रेंज कार्यालय लाकर पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद शवों को जलाकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

-राम सिंह यादव, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें