फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में छात्रा सहित तीन की मौत, दो घायल

Thu, 24 Oct 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
उदित मिश्रा की फाइल फोटो
विज्ञापन
शिवपुर/चरदा(बहराइच)। सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना के सरपंचपुरवा बगहा गांव निवासी उदित मिश्रा (16) बुधवार की सुबह अपनी बहन भूमि (15) और उसकी सहेली मीरनपुरवा निवासी मोनिका (15) को पैदल राजकीय हाईस्कलू राजापुर कलां छोड़ने जा रहा था। गायघाट मटिहा मार्ग पर चोरपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उदित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक उदित दो भाई, दो बहन थे। मौत से पिता उमेश, मां प्रियंका सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे में घायल मीरनपुरवा निवासी मोनिका ने भी देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसी तरह श्रावस्ती के मल्हीपुर हरिहरपुर गांव निवासी बाइक सवार ननकऊ (32) पत्नी अतिकुन (25) के साथ मंगलवार को अपनी ससुराल खैरीघाट के लौकिहा जा रहे थे। नानपारा-इमामगंज मार्ग कुटवा के पास ट्रैक्टर ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां देर रात ननकऊ ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजन बेहाल हैं। नानपारा इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दो साल में दो बेटों की हुई मौत

परिजनों के मुताबिक 21 जून 2022 में उदित के बड़े भाई उत्कर्ष समेत तीन लोग खेत देखकर घर लौट रहे थे। गांव के पास स्थित सरयू नदी में तीनों की डूबकर मौत हो गई थी। बीते दो साल में दो बेटों की मौत से परिवार सदमे में है।

उदित मिश्रा की फाइल फोटो

उदित मिश्रा की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें