फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्प्रे डालने से तीन छात्राएं गंभीर, चार छात्र निष्कासित

Wed, 30 Aug 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रिसिया। रिसिया के एक प्रतिष्ठित स्कूल में सोमवार को कुछ धर्म विशेष के छात्रों ने छात्राओं पर स्प्रे डाल दिया जिससे आधा 6 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। तीन छात्राओं को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से हालत में सुधार न होने पर दो के परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां दोनों छात्राओं को ऑक्सीजन पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


प्रकरण के बाद स्कूल की प्राचार्या ने स्प्रे डालने वाले चार छात्रों को एक महीने के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर स्प्रे को जांच के लिए जब्त किया है। प्रकरण के बाद से विद्यालय प्रबंधन को लेकर अभिभावकों में रोष है।



प्राचार्य ने एक माह के लिए चारों आरोपियों को निकाला
स्कूल की प्राचार्य डॉ. अनुपमा झा ने बताया कि प्रकरण की जानकारी होने पर तत्काल सभी छात्राओं को पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। कुछ छात्र परफ़्यूम लेकर आए थे और आपस में छात्रों पर डाल रहे थे। लेकिन छात्राओं को एलर्जी होने के चलते उनकी हालत बिगड़ गई। स्कूल में परफ्यूम लेकर आने वाले चार छात्रों को एक महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने की जांच, फारेंसिक टीम ने जब्त किया स्प्रे
प्रकरण की जानकारी होने पर मंगलवार को रिसिया के प्रभारी थानाध्यक्ष एसके सिंह रघुवंशी दल बल के साथ स्कूल पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जांच में बच्चों द्वारा आपस में स्प्रे डालने का मामला सामने आया है। स्कूल में अन्य बच्चों व प्राचार्य से बातचीत की गई है। जांच जारी है। वहीं फारेंसिक टीम ने स्प्रे को जांच के लिए जब्त कर लिया।

अभिभावकों में भारी रोष, कक्षा में क्यों नहीं थे शिक्षक
प्रकरण को लेकर पीडित छात्राओं, उनके अभिभावकों व अन्य अभिभावकों से बातचीत की गई। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटियों को किसी भी प्रकार की बीमारी पहले से नहीं थी। उनके बच्चों की हालत कल से खराब है और ऑक्सीजन की नौबत आ गई है। कुछ अन्य अभिभावकों ने बताया पूरे प्रकरण में स्कूल प्रबंधन की भी कमी है। बड़े बच्चों की कक्षा को बिना किसी शिक्षक के छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


प्रकरण गंभीर है। पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। जांच के लिए स्वयं मौके पर जाएंगे। दोषियों मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नरेन्द्र देव, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें