फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन दोस्तों को ट्रैक्टर ट्राॅली ने रौंदा, दो की मौत एक गंभीर

Fri, 08 Mar 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे थे कुंडासर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फखरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के कोदही गांव निवासी शिवपूजन (20), बालंदे (23) व ननकऊ (22) तीनों दोस्त हैं। बुधवार की रात तीनों गांव निवासी दिलीप की बरात में शामिल होने के लिए एक ही बाइक से फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र में शिवराजपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में पहिए की चपेट में आने से शिवपूजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालंदे व ननकऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना फखरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने दोनों को सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बालंदे की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से चोटिल ननकऊ का इलाज जारी है। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लेकर जांच की जा ही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन



बालंदे की हुई थी शादी, छह माह की बेटी हुई अनाथ
हादसे में मृतक हुए कोदही निवासी बालंदे की दो साल पहले शादी हुई थी। बालंदे के पिता राजू ने बिलखते हुए बताया कि बालंदे की छह माह की बेटी राखी है। बेटी होने के बाद बालंदे बहुत खुश था। वहीं हादसे में मृत हुए शिवपूजन का अभी विवाह नहीं हुआ था। तीनों दोस्त एक साथ ठेकेदार के साथ बिजली का खंभा लगाने का काम करते थे। बुधवार को काम खत्म करने के बाद सभी आए थे और बरात में शामिल होने के लिए कुंडासर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें