फखरपुर के टेड़वाउजार में सोमवार को निरीक्षण करते सीडीओ। - स्रोत : विभाग
बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सोमवार को विकासखंड फखरपुर स्थित ग्राम पंचायत टेड़वाउजार पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान लापरवाही बरतने के मामले में तीन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पाया कि ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने सचिव, पंचायत सहायक और राजस्व लेखपाल से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। सहायक विकास अधिकारी कृषि युवराज सिंह द्वारा कर्मियों की ड्यूटी रिसीव न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया।
सीडीओ ने निर्धारित लक्ष्य 71 के सापेक्ष आठ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले प्राविधिक सहायक संदीप कुमार की सराहना की। उन्होंने सभी विभागीय कर्मियों और खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिले में 6.02 लाख किसानों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4.57 लाख किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि 1.44 लाख किसानों का पंजीकरण अभी बाकी है। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।