फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो मासूम और महिला की मौत

Thu, 17 Dec 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। तराई में ठंड अब हाड़कंपाऊ हो गई है। शीतलहरी के कारण घर से निकलना दूभर है। ठंड की चपेट में आकर तीन और ने दम तोड़ दिया है। इनमें से बहराइच निवासी एक महिला है और दो मासूम श्रावस्ती के हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और ग्रामीण तो इन लोगों की मौत ठंड से कह रहे हैं लेकिन प्रशासन ठंड से मौत मानने को तैयार नहीं। वह बीमारी की बात कहकर अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं।

बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम भलुहिया भारत निवासी सहरुननिशां (45) पत्नी इरफान अहमद की बुधवार रात अचानक मौत हो गई।

परिवार के लोगों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद सहरुननिशां को अचानक तेज कंपकंपी छूटने लगी। आग जलाई गई लेकिन राहत नहीं मिली। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी तभी सहरुननिशां ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम नानपारा अमिताभ यादव का कहना है कि महिला की ठंड से मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। पता चला है कि महिला काफी दिनों से बीमार थी। फिर भी जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, श्रावस्ती में सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेढ़किया निवासी सियाराम की एक साल की बेटी अनीता को मंगलवार शाम से पसली चलने की शिकायत हुई थी।

उसका इलाज बेचईपुरवा के एक निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। डॉक्टर ने ठंड लगने की पुष्टि की लेकिन इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई।

इसी गांव के निवासी शहादत अली के दो वर्षीय पुत्र गुलाम मोहम्मद को भी मंगलवार से ही खांसी आने की शिकायत हुई थी। शहादत अली का कहना है कि बच्चे को खांसी का सिरप दिया जा रहा था लेकिन अत्यधिक खांसी से गुरुवार सुबह गुलाम मोहम्मद की जान चली गई। दोनों शवों का परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

इस बारे में ग्राम प्रधान राम अधीर यादव और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बच्चों को ठंडी लगी थी। जबकि, उप जिलाधिकारी भिनगा सत्य प्रकाश वर्मा के मुताबिक तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। बच्चों की मौत का कारण बीमारी से होने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें