फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कलेक्ट्रेट लिपिकों की तीन मांगें मंजूर

Thu, 29 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग की तीन सूत्री मांगों को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारियों को जरूरी संसाधन और बेहतर कार्य वातावरण मिल सकेगा। डीएम ने प्रभारी अधिकारी नजारत को आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रत्येक पटल सहायक को ऑल-इन-वन कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके अलावा विनियमित क्षेत्र कार्यालय के बगल स्थित खाली भवन को संघ भवन के रूप में आवंटित करने का प्रस्ताव भी रखा था।

तीसरी मांग में लिपिक संवर्ग के सभी कर्मचारियों को एक स्थान पर बैठकर काम करने के लिए नवीन मीटिंग हॉल को संयुक्त कार्यालय के रूप में आवंटित करने की मांग शामिल थी।
विज्ञापन


तीनों मांगों को स्वीकृति मिलने पर कर्मचारियों में खुशी है। संघ की बहराइच शाखा के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित में निर्णय लेने के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें