फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मानक के विपरीत चलते मिले तीन कोचिंग सेंटर सील

विज्ञापन
कैसरगंज में कोचिंग की जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन
कैसरगंज। क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों व शैक्षणिक संस्थानों की जांच बुधवार शाम एसडीएम व सीओ ने की। इस दौरान सभी संस्थानों में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के दौरान तीन कोचिंग सेंटरों के संचालन के दौरान खामियां सामने आईं। इस पर तीनों कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि सभी संस्थान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को अवश्य ध्यान में रखें।
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश सिंह व सीओ डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान में विभिन्न कोचिंग सेंटरों व शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओें के बैठने की व्यवस्था, विद्युत वायरिंग, अग्निशमन उपकरणों व आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर प्रोग्रेसिव लक्ष्य एजूकेशन इंस्टीट्यूट, टारगेट लाइब्रेरी व पाठक कोचिंग इंस्टीट्यूट को सील किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय भी पुलिसबल के साथ मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी मिलेगी उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें