फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चोरी के तीन मामलों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव पुलिस ने चोरी के तीन मुकदमों का शनिवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से 35 मोबाइल फोन, एक बंडल बिजली का तार, बैटरी, नट-बोल्ट, हुक, लोहे के औजार, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव, संजीव चौहान, दुर्गेश कुमार वर्मा और उप निरीक्षक रामप्रवेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


टीम को शुक्रवार रात कुछ संदिग्धों के अकिलापुर चौराहे के पास से होने की सूचना मिली। घेराबंदी कर मौके से नउवन टेपरी गांव निवासी सय्यद अली, नफीस अली तथा बरदही बाजार निवासी अहमद अली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनके पास से चोरी के 35 मोबाइल एक बंडल बिजली का तार, लोहे का कटर, छोटा रॉड, आठ बड़ी चाबियां, चाबियों का गुच्छा, दो हजार की नकदी और एक मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद हुए।

एसओ ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानाें से चोरी की थी। नफीस पर पहले से भी केस दर्ज है। पूछताछ में कुछ और लोगों के इन आरोपियों के गैंग में होने का पता चला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें