फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत, घर से दुकान जाने को निकले थे

Mon, 16 Nov 2026 02:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में साइकिल की दुकान जा रहे एक ही बाइक पर सवार तीन रिश्तेदारों को हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बहराइच के फखरपुर में दुकान जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रिसिया थाना के जमाल टेपरा गांव निवासी रामकिशुन (18), मुकेश (23) और रामू (25) एक ही बाइक से घर से निकले थे। रामू के भाई रमेश ने बताया कि तीनों फखरपुर में संचालित साइकिल की दुकान जा रहे थे। गांव के चौपाल सागर के पास हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने दो घायलों को एंबुलेंस और एक को ऑटो से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश सोनकर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी मामले की जांच कर रहे हैं। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें