फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 क्विंटल खैर की लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर के जंगलों से खैर की लकड़ी काट कर हरियाणा ले जा रहे ट्रक को शनिवार को सुबह वन विभाग ने पकड़ लिया। ट्रक से 210 क्विंटल लकड़ी बरामद हुई। बरामद लकड़ी व ट्रक को रेंज केस दर्ज कर सीज कर दिया गया है। जबकि मध्यप्रदेश व बलरामपुर निवासी पकड़े गए तस्करों को वन विभाग ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर के सुहेलवा जंगल से खैर की बड़ी मात्रा में लकड़ी काटी गई। इसके बाद तस्कर ट्रक पर लादकर हरियाणा ले जा रहे थे। इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार सिंह को लगी। इस पर उन्होंने बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर चेकिंग के लिए वन क्षेत्राधिकारी वनाधिकारी डीके सिंह, डिप्टी रेंजर दीपक सिंह की टीम भेजी। वनाधिकारी ने सुबह नौ बजे बलरामपुर-बहराइच मार्ग स्थित सुहासपारा गांव के पास ट्रक को पकड़ लिया। जांच में ट्रक में खैर की लकड़ी मिली।
ट्रक पर मौजूद मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ जिला थाना पृथ्वीपुर अंतर्गत नेबुआ गांव निवासी मुकेश यादव, पुबौरा थाना के संदरी गांव निवासी रवींद्र कुमार पांचाल और बलरामपुर जिले के कोतवाली नगर कोलवा गांव निवासी गुड्डू पांडेय को गिरफ्तार किया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तस्करों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद लकड़ी और ट्रक को सीज कर दिया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत 12 लाख रुपये है। डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक मं 21 टन (210 क्विंटल) खैर की लकड़ी लदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें