फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाबालिग के अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन



पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि 12 अप्रैल को वह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। उसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाएं उनकी बेटी को अपने साथ बुलाकर ले गईं, जिसके बाद से वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिस पर अपहरण की आशंका जताई गई।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में से जुनेद, गुड्डन और भोंदू को शनिवार रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें