चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। -संवाद
रिसिया (बहराइच)। कस्बा स्थित पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर सरस्वती नगर निवासी सतीश मिश्रा के घर में सेंध लगाकर चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है। सतीश मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे नींद खुली तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सा दोनों का ताला टूटा मिला। जब सामान देखा तो जेवरात व 14,000 की नकदी नदारद मिली। उन्होंने इस मामले में पुलिस को तहरीर दो दी है।