फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। छीटनपुरवा धनावा राजा गांव निवासी पुष्पा देवी (20) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मात्र तीन साल पहले शादी हुई थी, कोई संतान नहीं है। राजकुमार पत्नी की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं जबकि मायके पक्ष के लोग साजिश की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पति ने बताया कि मंगलवार रात पुष्पा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब चार बजे जब वह उठे तो पत्नी को फंदे से लटकता देखा, तत्काल खैरीघाट पुलिस को सूचना दी। पुष्पा के भाई अखिलेश लोधी, निवासी नौसर गुमटिहा, मोतीपुर की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत जुटाए।

पुष्पा के मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। उपनिरीक्षक रामदयाल गिरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें