फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चोरों ने नकदी व लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन
बौंडी। नई बस्ती झुड़िया गांव निवासी एक ग्रामीण के घर से शुक्रवार रात चोरों ने नकदी, लाखों के जेवर व कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने कमरे में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे 80 हजार रुपये नकद तथा सोने की अंगूठी, चेन सहित सोने-चांदी के अन्य जेवर चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। चोर घर में रखे महंगे कपड़े व अन्य कीमती सामान के साथ अलमारी में रखे महत्वपूर्ण कागजात भी उठा ले गए। शनिवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी टीएन मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें