फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चोरों का उत्पात, एक ही रात में सात घरों से उड़ाया लाखों का माल

Tue, 27 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेजवापुर क्षेत्र में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन
तेजवापुर(बहराइच)। कोतवाली देहात के बेड़नापुर चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेतरा में रविवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक के बाद एक सात घरों पर धावा बोला और पांच लाख से अधिक का माल पार कर दिया। घंटों चले चोरों के उत्पात के दौरान कोतवाली देहात पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण चोरों से बचाव के लिए अब खुद ही रात में पहरा देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत चेतरा निवासी शिव दयाल तिवारी ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान लगभग बजे चोरों ने धावा बोला और घर में रखे पांच हजार रुपपये व सोने की झुमकी, मंगलवसूत्र, माला, पांच चांदी की पायजेब समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह चोरी की जानकारी हुई। गांव निवासी गणेश शुक्ला ने बताया कि उनके यहां चोर बड़ी चोरी को अंजाम नहीं दे सके, लेकिन एंड्रॉयड फोन उठा ले गए।
गांव निवासी ऋषि राम वर्मा ने बताया कि चोर उनके घर से नाक व कान के सोने के आभूषण व नई साड़ियां उठा ले गए। चोरों ने गांव निवासी उमेश वर्मा के घर भी धावा बोला। चोर उनके घर में रखे आभूषण व नकदी समेत एक लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की अंगूठी, पायल समेत लगभग 50 हजार का सामान उठा ले गए। गांव निवासी वकील ने बताया कि चोर उनके यहां से बर्तन, पांच हजार की नकदी समेत लगभग 20 हजार से अधिक का सामान उठा ले गए। गांव निवासी इंद्राणी ने बताया कि आहट पाकर वह उठीं तो घर की लाइट बंद थी। जब नाती विश्वनाथ को उठाया और लाइट जलाई तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने यहां भी एक लाख से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। पीड़ितों ने बेड़नापुर चौकी पर तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण खुद करेंगे पहरेदारी
चेतरा में एक ही रात हुई सात चोरियों के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण पुलिस से भरोसा उठने व स्वयं से गांव में पहरेदारी करने की योजना बना रहे हैं। ग्रामीण वकील खां ने बताया कि हमारे घर के पीछे से चोर भागे हैं। एक कड़ा बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बेड़नापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने मौके पर जांच की और चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें