फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में घुसे चोर, समेट ले गए लाखों की संपत्ति

विज्ञापन
 देहात कोतवाली के गनियापुर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर थाना क्षेत्र के भदैयापुरवा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला। गांव निवासी जयजयराम परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़े। चोर 20 हजार रुपये नकद, पायल, झुमकी, बिछिया, मटरमाला और चेन समेत सोने-चांदी के जेवर ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ित जयजयराम ने करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की जानकारी दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन




घर में सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी

बौंडी। देहात कोतवाली अंतर्गत गनियापुर में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी करते हुए नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी किसान दुंदी व अन्य परिजन रात में घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुंदी ने बताया कि चोर नकदी व जेवर मिलाकर लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसी गांव में चोरों ने ग्रामीण बच्चालाल व ननके के घरों में भी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के जागने पर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें