फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रिमझिम फुहारों से नहीं मिली राहत, नहरें सूखी

Mon, 31 Jul 2023 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज। आसमान में घुमड़ रहे बादलों से किसानों को राहत मिलती नहीं दिख रही। जिले में बारिश के नाम पर अलग-अलग क्षेत्रों में सिर्फ रिमझिम फुहारें गिर रही हैं। बारिश न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। धान की फसल सूखने लगी है। कई क्षेत्रों में सूखी नहरें किसानों की मुसीबतों को और बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

जिले के लगभग चार लाख किसानों ने इस बार खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की रोपाई की है। धान रोपाई की शुरुआत से ही किसान झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसानों के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते वे परेशान हैं। कई क्षेत्रों में सूखी नहरें व माइनर किसानों की मुसीबत को और बढ़ा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रुपईडीहा, बाबागंज, नवाबगंज, हुजूरपुर, पयागपुर आदि क्षेत्रों के किसानों को हो रही है, जहां अन्य स्थानों की अपेक्षा बरसात कम हुई है।
नवाबगंज क्षेत्र में अधिकांश किसान फसल बचाने के लिए पंपिंग सेटों का सहारा ले रहे हैं। नवाबगंज क्षेत्र में ढोड़े गांव, रामनगर, अवधूत गांव, बुद्धि गांव, जलालपुर, ओझा गांव, सबुना, बिलासपुर, दुर्गापुर, भटपुरवा, मिर्जापुर, तिलक आदि क्षेत्रों से निकली माइनर व रजबहों में पानी न होने से किसान परेशान हैं। किसान आनंद वर्मा, आरीफ, मालती प्रसाद, साबिर अली, नजीर अहमद, कोइली आदि ने बताया कि बारिश नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी। किसानों ने बताया कि नहर में पानी न होने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


अभी परेशान न हों किसान
इस सीजन में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। जून-जुलाई में 380 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो औसत की लगभग 75 प्रतिशत है। अभी अच्छी बारिश होने के आसार हैं, किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

- सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें