फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डाल में कम जेवर लाने पर शादी में हुआ हंगामा

Thu, 26 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। शादी समारोह के दौरान डाल में जेवर कम लाने पर वर पक्ष और कन्या पक्ष के बीच मंगलवार रात विवाद हो गया। रात भर हंगामा चलता रहा, विवाह की रस्में रुकी रहीं। बुधवार सुबह मामला थाने पहुंचा, जहां क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। इसके बाद विवाह की बाकी रस्में संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन


जरवलरोड के ग्राम रन्नी जतौरा निवासी भगवान दास ने अपनी पुत्री का विवाह रानीपुर क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी दीपू के साथ तय किया था। 24 फरवरी की रात नाचते-गाते बरात रन्नी जतौरा गांव पहुंची।

पूजा और जयमाल की रस्म संपन्न होने के बाद वर पक्ष ने ‘डाल’ में जेवरात कम होने की बात कहकर आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।
विज्ञापन



रात भर मान-मनौवल का दौर चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बुधवार सुबह मामला जरवलरोड थाने पहुंचा। पुलिस ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। कुछ देर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने थाने में ही समझौता कर लिया।


इसके बाद दोनों पक्ष राजी-खुशी विवाह स्थल पहुंचे और बाकी मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ‘डाल’ में कम जेवर लाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आपसी सुलह-समझौते के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें