फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया व डीएपी का पर्याप्त है स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में इस समय 42 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। जबकि गुरुवार तक दो हजार मीट्रिक टन यूरिया और आ जाएगी। शासन ने मार्च माह तक विभाग को 61 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध है। बारिश होने पर मांग बढ़ने पर भी किसान आसानी से यूरिया पा सकेंगे। यूरिया के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में किसान गन्ना की बोआई फरवरी से शुरू कर देते हैं। बोआई का कार्य अप्रैल तक चलता है। शासन ने जिले को मार्च माह तक 61 हजार एमटी यूरिया रखने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के हिसाब से इस समय इफको समेत अन्य सहकारी केंद्र पर 42 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध है। जबकि दो हजार एमटी यूरिया की खेप गुरुवार सुबह मुख्य केंद्र पर पहुंच जाएगी। कृषि विभाग के मुताबिक यूरिया लेने के लिए अभी ज्यादा किसान नहीं आ रहे हैं। इससे पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता है।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि डीएपी और यूरिया सरप्लस में है। डिमांड भी इस समय कम है। उन्होंने बताया कि बारिश होने पर या गेहूं की फसलों की सिंचाई करने के बाद यूरिया की डिमांड बढ़ेगी। मगर केंद्रों पर अधिक मात्रा में यूरिया है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर सभी किसानों को यूरिया आसानी से मिल जाएगी। किसानों को यूरिया के लिए कोई समस्या नहीं होगी। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एक मीट्रिक टन में 22 बोरी यूरिया होती है और एक बोरी का वजन 45 किलोग्राम होता है। ऐसे में इस समय जिले में नौ लाख 24 हजार यूरिया की बोरियां उपलब्ध हैं। किसानों को उचित दर पर यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें