बहराइच। बोझिया गांव की तीन दुकानों में चोरों ने सेंध लगा दी। मोबाइल व किराना की दुकान से चोरों ने नकदी व माल उड़ा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत बोझिया गांव निवासी छोटू की मोबाइल व किराने की दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर नकदी व माल उड़ा दिया। चोरों ने छोटू के पड़ोसी भानु और श्रीराम की किराना की दुकान में भी सेंध लगाकर चोरी की। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित व्यवसायियों ने कोतवाली में तहरीर दी। व्यवसायियों के मुताबिक तीनों दुकानों से एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।