फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुकान में चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भंगहा पुलिस चौकी के निकट सर्राफा व रेडीमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर 17 फरवरी की रात लाखों रुपये का सामान पार कर लिया गया था। इसका खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। भिनगा कोतवाली के क्षेत्र के भंगहा चौकी अंतर्गत भंगहा बाजार निवासी आशीष कुमार पुत्र रामनिवास सोनी भंगहा बाजार स्थित गुरुद्वारे के सामने ज्वैलरी व रेडीमेड कपड़े की दुकान करता है। उसकी दुकान का ताला तोड़कर 17 फरवरी की रात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात व कपड़े चुरा ले गए थे। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक ने लालपुर महरी निवासी पेशकार व शंकर तथा राम सहाय को बनघुसरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से पुलिस ने ग्यारह नई साड़ियां, चांदी के छह झुमके, दो ताबीज, दो कड़े, छह जोही कनबाली, 27 अंगूठी, सोने की तीन बाली व चाकू बरामद किया। इनके विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें