फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 180 लीटर कच्ची व 90 शीशी नेपाली शराब के साथ 12 गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। होली पर जिला पुलिस की ओर से मंगलवार व बुधवार को अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 180 लीटर कच्ची शराब व 90 शीशी नेपाली शराब के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान भिनगा कोतवाली पुलिस ने भरथा मोड़ से लालपुर महरी के मजरा लोनियनपुरवा निवासी बंदूखी उर्फ भवानी लोनिया पुत्र अशर्फी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। साथ ही कोतवाली पुलिस ने दुर्गापुर केपी के मजरा चिकवनपुरवा निवासी माता प्रसाद पुत्र सुक्खू को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ बाबा खाकी दास कुट्टी के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही अमरहवा गांव के निकट से रमेश पुत्र काली प्रसाद निवासी अमरहवा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सिरसिया पुलिस ने बदलपुर निवासी दिनेश पुत्र खेलावन व सिरसिया निवासी राम खेलावन को 30-30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि कटकुईया मोड़ नहर पुलिया के पास से भिनगा के चंदनकुड़ी निवासी राम उजागर पुत्र राम पदारथ व सुशपाल निषाद पुत्र राम उजागर को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने हरदत्त नगर गिरंट के मजरा मल्हापुरवा निवासी रमेश पुत्र गोकरन को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सोनवा पुलिस ने सतरही के मजरा मोतीपुरवा निवासर बिहारी पुत्र आंधी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने घुमना निवासी कमलेश पुत्र मोनी प्रसाद व बरगदवा निवासी शिव शंकर पुत्र बलेश्वर तथा छिलवा निवासी रामदयाल पुत्र रामेश्वर को 30-30 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें