फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ में उतरे करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के कोटवल कला गांव निवासी एक ग्रामीण खेत में फसल की रखवाली के लिए गया था। वहां पर बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के कोटवल कला गांव निवासी ग्राम प्रधान जीत सिंह का खेत मेथौरा गांव के पास है। जीत सिंह के खेत में मक्के व गन्ने की फसल लगी हुई है। फसल को पशुओं से बचाने के लिए जीत सिंह ने खेत के चारो तरफ तार की बाड़ लगा दी है। बाड़ में करंट दौड़ रहा है। मंगलवार को दोपहर में मेथौरा गांव निवासी संतोष सिंह (35) पुत्र सहपति सिंह और अमरेश सिंह खेत में वनरोज भगाने गए।
वनरोज भगाते समय संतोष सिंह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी साथी अमरेश सिंह ने परिवारीजनों को दी। इस पर संतोष के भाई दुर्गेश सिंह समेत अन्य मौके पर पहुंचे। भाई ने साजिश के तहत मौके पर ले जाने की तहरीर दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी, राघवेंद्र शाही, वीरेंद्र मौर्य व अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिपाठी ने बताया कि भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, ग्राम प्रधान ने भी मामले की जांच कराए जाने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें