फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच में 10 केंद्रों पर होगी एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि परीक्षा केंद्र ऐसे विद्यालयों को बनाया गया है, जिनके भवन सरकारी हैं और जहां सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त कक्ष और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। शहर के किसान पीजी कॉलेज और महाराज सिंह इंटर कॉलेज सहित नानपारा और कैसरगंज क्षेत्र के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है और परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में जिले में करीब 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी

प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र व आवश्यक पहचान पत्र अवश्य लाएं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ संपन्न कराया जाएगा।
यह है परीक्षा का समय
पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली में आयोजित होगी जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें