फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की कराई पहचान, नहीं लगा सुराग, स्केच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा कोतवाली के खैरी जंगल में 18 जनवरी को मृत मिली युवती का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने नेपाल सीमा के साथ हरखापुर बाजार में ग्रामीणों से युवती की फोटो दिखाकर पहचान कराई, लेकिन लोगों ने पहचान करने से इन्कार कर दिया। उधर मुर्तिहा पुलिस ने मृत युवती का स्केच बनवाकर उसे सभी थानों को भेजकर पहचान में मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा के खैरी जंगल में 18 जनवरी की सुबह एक 22 वर्षीय युवती की लाश नग्नवस्था में मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने हरखापुर बाजार में दूर-दराज से आए ग्रामीणों को फोटो दिखाकर युवती की पहचान कराने में ग्रामीणों का सहयोग मांगा। लेकिन बाजार में आए ग्रामीणों ने युवती की पहचान नहीं की। इससे युवती कहां की निवासी है, इसका पता नहीं लग सका है।
उधर पुलिस ने नेपाल सीमा से सटे गांवों में जाकर लोगों से संपर्क किया। लेकिन ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के युवती होने से इन्कार कर दिया। खैरी जंगल में मृत मिली युवती की स्केच जारी कर पुलिस ने ग्रामीणों से पहचान कराने में मदद की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी युवती का सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में युवती की स्केच जारी कर जिले के साथ पड़ोसी जनपदों के थानों में फोटो भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें