फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कल से फिर दौड़ेगी विस्टाडोम ट्रेन

Fri, 20 Nov 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मैलानी रेल प्रखंड पर दौड़ती विस्टाडोम ट्रेन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-मैलानी मीटरगेज रेलखंड पर निरस्त चल रही विस्टाडोम ट्रेन 21 नवंबर से फिर दौड़ेगी। करीब ढाई माह बाद संचालन शुरू होने से स्थानीय यात्रियों के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र घूमने आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


भीरा खीरी-पलियाकलां के बीच रेल ट्रैक पर पानी का रिसाव होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि 21 नवंबर से गाड़ी संख्या 52259 बिछिया से मैलानी और 52260 मैलानी से बिछिया के बीच संचालित होगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन में दो विस्टाडोम कोच लगाए गए हैं। इन कोचों से सफर के दौरान पर्यटक जंगल की प्राकृतिक सुंदरता का करीब से दीदार कर सकेंगे। वहीं, स्थानीय यात्रियों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें