फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन पर अभी तक फहरा रहा तिरंगा

विज्ञापन
शिवपुर विकास खंड के नकहा में स्थित पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के पांचवें दिन फहरा रहा तिरंगा? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
मटेराचौराहा (बहराइच)। ग्राम नकहा के पंचायत भवन पर राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहां 15 अगस्त को झंडा फहराने के बाद उसे उतारना ही जिम्मेदार भूल गए। यहां अभी तक झंडा फहरा रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विकास खंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नकहा के पंचायत भवन पर 15 अगस्त को ग्राम प्रधान अली हुसैन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे को फहराया गया था। शाम होने से पहले तिरंगे को उतार लेना चाहिए था। लेकिन सोमवार की शाम तक पंचायत भवन पर झंडा फहरता हुआ मिला। इसे देखकर कुछ लोग भौचक रह गए।
कुछ ग्रामीणों द्वारा लहराते हुए वीडियो भी बना लिया गया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी विजय श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान को भी सूचना दी। लेकिन इसके बावजूद पंचायत भवन से झंडा देर शाम तक नहीं उतारा गया।
विज्ञापन

इस मामले में उपजिलाधिकारी नानपारा डॉ. संतोष उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के संबंध में सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। राष्ट्रध्वज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें