फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तोड़ा इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में सिविल लाइन स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में गुरुवार की रात घुसकर चोरों ने ऊपरी हिस्से को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया। हालांकि चोर एटीएम से रुपये निकालने में असफल रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना अंतर्गत रायपुर राजा चौकी क्षेत्र के स्नेह उत्सव भवन के सामने इंडियन ओवरसीज बैंक स्थित है। इस बैंक के बाहर एटीएम भी लगा हुआ है। गुरुवार देर रात एटीएम को चोरों ने तोड़ दिया। ऊपरी हिस्से को तोड़कर उसमें रखे रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन चोर असफल रहे।
सुबह बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने एटीएम को टूटा देखा तो दंग रह गए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ त्रयंबकनाथ दूबे ने बताया कि एटीएम में चोरी का असफल प्रयास किया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें