फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सूरज के तेवर से तपी तराई, बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
 बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग। - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। तराई में सूरज के तल्ख तेवर से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दोपहर के समय तपिश ने झुलसाने का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही, जिससे मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वातावरण में नमी और तेज धूप के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है। अगले कुछ दिनों तक राहत की संभावना कम है।
रोस्टर की बिजली कागजों में, कटौती से बढ़ी मुश्किल
भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी लोगों की परीक्षा ले रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिल रही, जिससे पेयजल संकट के साथ-साथ दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पयागपुर निवासी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि दिन और रात दोनों समय बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। फखरपुर निवासी रियाज अहमद का कहना है कि घोषित समय के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल रही, जिससे इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। महसी के किसान रामकरन यादव ने बताया कि बिजली कटौती से सिंचाई और घरेलू कार्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग की ओपीडी में बढ़े मरीज
भीषण गर्मी का असर अब बच्चों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 350 से 400 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण के मामले अधिक हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी और तरल पदार्थ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें