फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचल कर किशोरी की मौत

Sun, 02 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनगा दहाना बस स्टैंड पर रविवार सुबह बस से कुचल कर एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी मां के साथ ननिहाल से आई थी। चलती बस से उतरते समय वह पहिए के नीचे आ गई थी।
विज्ञापन


सिरसिया के बभनपुरवा ग्राम पंचायत के प्रधान एकलाख की 12 वर्षीय पुत्री साइमा, मां के साथ सुबह की बस से लक्ष्मनपुर से भिनगा आई थी। दहाना बस स्टैंड पर बस सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी बीच साइमा अपनी मां के पीछे ही बस से उतर रही थी कि अचानक बस के चालक ने बस को बैक करने लगा। इससे साइमा गिरकर बस के पहिए के नीचे आ गई।

बस का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चांदपुरा बहराइच निवासी ताहिर अली की बताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली भिनगा प्रभारी राम स्वभाव वर्मा बताते हैं कि मृत किशोरी के पिता की ओर से एक सहमति पत्र आया है। इसमें मामला पंजीकृत न करने व पंचनामा कराने की मांग की गई थी। लाश का पंचनामा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें