फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छात्र को रोककर पीटा, बाइक भी जलाई

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में दूर संचार विभाग के पास मारपीट के बाद जलाई गई बाइक। 
विज्ञापन
बहराइच। डीएम कार्यालय के पास बृहस्पतिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ लोगों ने बाइक सवार छात्र को रोककर पीटना शुरू कर दिया। छात्र अपने आप को बचाने के लिए भागा ताे उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते इससे पहले पिटाई कर रहे लोगोंं ने छात्र की बाइक मेंं आग लगा दी। कलेक्ट्रेट गेट के पास सरेआम हुई इस घटना से लोगों ने पुलिसिया मुस्तैदी पर सवालिया निशान खड़े किए।
विज्ञापन

घायल छात्र की मां मुमताज ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा शारिक नदब शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती सुधांशु सिंह राणा, अक्षय सिंह, यश सिंह, मोनू सिंह, वसी आदि लड़कोंं से हुई। लेकिन उनके रवैए से तंग आकर बेटे ने दूरी बना ली। जिसके बाद से आरोपी बेटे को परेशान कर रहे हैं। वह जहां मिलता है, उसे पीटने लगते हैं। बताया कि आरोपियों की दहशत के चलते बेटे का घर से निकलना बंद कर दिया था। लेकिन बृहस्पतिवार को उसने क्रिकेट खेलने की जिद की और चला गया। जिसके बाद यह घटना हुई। मुमताज ने बताया कि आरोपियों से तंग आकर 15 दिन पहले पुुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पांच नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें