फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विद्यालय प्रबंधन की हठधर्मिता, सांसत में 130 बच्चों व 25 शिक्षक स्टाफ की जान

Sun, 22 Dec 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में शनिवार की शाम नेपाल जाने के चीसापानी जाने के लिए गोंडा के एक निजी स्कूल के छात्रों का दल पहुंचा। इस दौरान नेपाल बार्डर बंद होने की सूचना के बाद विद्यालय स्टाफ ने रात में हिंसक वन्यजीव प्रभावित बिछिया रेलवे स्टेशन पर रुकने का फैसला ले लिया। इससे हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक सुजौली थाने के बिछिया चौकी प्रभारी बच्चों के साथ मौजूद शिक्षकों के दल को समझाने में जुटे थे और शिक्षकों का दल वहीं रुकने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

प्राप्त सूचना की मानें तो गोंडा जिला के धानेपुर थाना क्षेत्र के शमीनगर राजापुर से निजी स्कूल न्यू स्टैंडर्ड शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के 130 बच्चों व 25 स्टाफ का एक दल टूर पर नेपाल के चीसापानी जा रहा था। तीन बसों से पहुंचे इस दल को देरी होने की वजह से नेपाल में इंट्री नहीं मिली तो सभी ने कतर्नियाघाट में जंगल से सटे बिछिया रेलवे स्टेशन प्रांगण में डेरा डाल दिया। जिसकी सूचना पर चौकी प्रभारी राजकुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन के स्टाफ को भीषण ठंड व हिंसक जीवों से बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए मिहींपुरवा या आबादी क्षेत्र कारीकोट जाने की सलाह दी लेकिन मौजूद प्रबंधन के सदस्य व शिक्षक बच्चों के साथ बस में ही सोने की जिद करते रहे। हिंसक जीव प्रभावित क्षेत्र में भारी संख्या में बच्चों व शिक्षण स्टाफ के रुकने की जानकारी होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस समझाने में जुटी रही।


टीम कर रही प्रबंध



वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा है। साथ ही गेस्ट हाउस व अन्य स्थानों पर बच्चों के रुकने का प्रबंध किया जा रहा है। सभी को रेलवे स्टेशन परिसर के बजाए सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बी. शिवशंकर, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें