फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पंचायत चुनाव जीत का मूलमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को जीत का मूलमंत्र दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि माह में दो बार पदाधिकारियों की बैठक करें। जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्षों के साथ माह में दो बार बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही देव तुल्य कार्यकर्ता होता है। कहा, यह कार्यकर्ता की ही देन है जो देश व प्रदेश में हमारी सरकारें हैं और राममंदिर निर्माण व धारा 370 व 35ए को समाप्त किया जा सका है। कहा, हमारी पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए कदमों का अनुसरण करते हुए तमाम प्रकार की योजनाओं को देश की गरीब जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, श्रीनाथ शुक्ल, गुलाब चंद्र शुक्ल व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें