फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टेडियम टीम ने जीता अभ्यास मैच

Sat, 21 Nov 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए अभ्यास फुटबॉल मैच में स्टेडियम टीम ने खेलो इंडिया टीम को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन


मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने के लगातार प्रयास किए। अंत में स्टेडियम टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की।

मैच का आयोजन फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बताया कि अभ्यास मैचों से खिलाड़ियों को अपनी कमियां पहचानने और खेल में सुधार करने का मौका मिलता है। इससे आपसी तालमेल और आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे मुकाबले भविष्य की प्रतियोगिताओं की तैयारी में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन


मैच में युवराज ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर प्रतीक, शिवा, दिव्यांशु, आयुष, शुभ, शौर्य, मयंक और सैफ अली सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें